जयपुर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में देश का सबसे रचनात्मक डिजाइन फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। नाइनडॉट्सस्क्वेयर्स की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय फेस्टिवल में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से पारंपरिक कारीगर और युवा डिजाइनर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नाइनडॉट्सस्क्वेयर्स की संस्थापक रितु खंडेलवाल ने बताया कि यह फेस्टिवल पारंपरिक शिल्प कौशल और आधुनिक डिजाइन के बीच एक अनूठा संगम होगा। इसका मुख्य उद्देश्य जयपुर को भारत की डिजाइन राजधानी के रूप में स्थापित करना और देश के कारीगरों और स्टार्टअप्स को वैश्विक मंच प्रदान करना है। फेस्टिवल में स्टार्टअप, युवा पेशेवरों और पारंपरिक कारीगरों के डिजाइन्स को विशेष महत्व दिया जाएगा। यह आयोजन भारत की समृद्ध हस्तकला परंपरा को नई पहचान देने का प्रयास है। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फेस्टिवल में राजस्थान के सभी संभागों के कलाकारों की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर, कारीगर, स्टार्टअप और डिज़ाइन और सजावट के बारे में रूचि रखने वाले लोगो के लिए डिज़ाइन किया गया है। हाल ही में घर बनाने वाले लोगों को नवीनतम साजो सामान के बारे में जानकारी मिलेगी, हस्तनिर्मित लग्जरी उत्पादों के बारे में बताया जायेगा और रचनात्मक पेशेवरों के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम पारंपरिक शिल्प रूपों को बढ़ावा देते हुए स्टार्टअप और युवा पेशेवरों को सशक्त बनाता है, प्रतिभागियों को सीखने, बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। मुख्य आकर्षण: नाइन डॉट स्क्वायर के द्वारा जयपुर डिजाइन फेस्टिवल में एक डिजाइन गैलरी क्यूरेट की जा रही है जहां विशेष रूप से कलाकारों द्वारा किया गया बेहद खूबसूरत मार्बल, ब्लू पॉटरी, सिरेमिक, इनले, ठीकरी का काम प्रदर्शित किया जाएगा। ये गैलरी खासतौर से पारम्परिक कलाकारों की कला को दर्शाने और उनकी कला को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही है। प्रदर्शन के लिए लगाई गई कलाकृतियों को लोग अपने लिए खरीद सकते हैं। इस डिजाइन फेस्टिवल में ऍमए आर्किटेक्ट्स, आकांक्षा मोदी और श्रद्धा जैन द्वारा लगाए गए इंस्टालेशन भी देखने को मिलेंगे। नाइनडॉटस्क्वायर में ब्लू पॉटरी, ऑर्गैमी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित कार्यशालाएं भी होंगी। इन कार्यशालाओं में हर वर्ग के लोग भाग ले सकते है हमारे डिजाइनर्स ने विशेष रूप से इस डिजाइन शो के लिए अद्भुत डिजाइन बनाये है, जिसका वे जयपुर डिजाइन फेस्टिवल में प्रदर्शन करेंगे। कारीगरों की कहानियां: भारत के कुशल कारीगरों और नवाचार करने वाली कंपनियों की कहानियाँ जो डिजाइन की सीमाओं को आगे बढ़ा रही हैं।लक्जरी और नवाचार: उच्च-स्तरीय, कारीगर उत्पादों और पर्यावरण के प्रति जागरूक तरीकों का उत्सव है । जयपुर डिज़ाइन फ़ेस्टिवल हस्तनिर्मित लक्जरी और उच्च-स्तरीय डिज़ाइन पर अपने ज़ोर के लिए जाना जाता है, जिसे आईआईए (IIA ) राजस्थान चैप्टर व डब्लूआईसीसीआई (WICCI) राजस्थान आर्किटेक्चर काउंसिल साझेदारी और सहयोग के माध्यम से रचनात्मक तालमेल को बढ़ावा देते हैं। आईआईआईडी (IIID) जयपुर रीजनल चैप्टर के सहयोग और टीआईई राजस्थान (TiE) इनोवेटिव पार्टनर के द्वारा समर्थित किया जाता है। यह राजस्थान में एकमात्र सजावट और डिजाइन एक्सपो है जिसमें प्रदर्शकों की इतनी विस्तृत और उच्च-क्षमता वाली डिजाइनें देखने को मिलेगी। जयपुर डिज़ाइन फेस्टिवल में उपस्थित लोग हस्तनिर्मित और मशीन-निर्मित उत्पादों की तुलना कर सकते हैं और पत्थर, और लकड़ी के काम में नवीनतम प्रगति का आनंद ले सकते हैं। यह उत्सव जयपुर की डिजाइन प्रेरणा और रचनात्मकता के वैश्विक पावरहाउस के रूप में स्थिति पर जोर देता है


