मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के साइंस कॉलेज के डीन डॉ एम. एस. ढाका को हटा दिया और उनकी जगह पर डॉ. के.बी. जोशी को लगा दिया गया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने निकाले आदेश में कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने डॉ. के.बी. जोशी को तत्काल प्रभाव से साइंस कॉलेज का डीन एक वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक यूनिवर्सिटी नियुक्त किया है। उनको यह जिम्मेदारी कॉलेज के कार्यवाहक डीन प्रो. एम.एस. ढाका के स्थान पर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों से विश्विद्यालय में एबीवीपी, छात्र और सुखाड़िया विश्विद्यालय के कर्मचारियों के आंदोलन करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। यहीं नहीं उनकी एक मांग यह भी थी कि विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एम.एस.ढाका को डीन पद से हटाने की मांग एक थी। ABVP के इकाई अध्यक्ष प्रवीण टांक ने बताया कि विश्विद्यालय में कर्मचारियों कि हड़ताल के कारण विश्वविद्यालय के कई छात्रों के टीसी, माइग्रेशन जैसे काम नहीं हो रहे थे। विश्वविद्यालय इकाई सचिव गौतम बंधु ने बताया कि कर्मचारियों के विषय में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे है और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


