एमजेएस कॉलेज में होगा प्रशिक्षण

भिंड| केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 9 दिवसीय प्रधानमंत्री सूर्य मित्र योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय एमजेएस महाविद्यालय में होने जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान के तहत दिया जाएगा। प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन के पश्चात अगले सप्ताह से शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन एमजेएस महाविद्यालय में साइंस ब्लॉक में सेमिनार हॉल में किए जा रहे है, 18 वर्ष से 40 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति सोमवार तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *