वार्ड 5 को पृथ्वीराज सिंह चौहान नाम दिया जाए

भिंड| नगर निगम ने हाल ही में शहर में 60 वार्डों की सीमा निर्धारित की है और इनको नए नाम भी दिए हैं। ऐसे में प्रस्तावित वार्ड पांच का नाम पृथ्वीराज सिंह चौहान वार्ड रखने की मांग की गई है। मानपुरा के सरपंच ओमवीर सिंह चौहान ने कलेक्टर के नाम पत्र दिया। इसमें इन्होंने बताया कि मानपुरा ग्राम पंचायत को वार्ड 5 में शामिल किया गया है। गांव के लोगों ने हमसे मांग की है कि वार्ड का नाम श्री पृथ्वीराज सिंह चौहान किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *