बीनागंज| महाविद्यालय चांचौड़ा-बीनागंज में वंदे मातरम के मूल पाठ का प्रशिक्षण दिया गया। । प्राचार्य डॉ. आरपी मीना के आदेश पर छात्र-छात्राओं के लिए यह आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी मीना ने की। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. रीतू राजपूत ने किया। उन्होंने छात्रों को वंदे मातरम का इतिहास बताया। इसके बाद सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं से वंदे मातरम का मूल पाठ करवाया गया। प्राचार्य ने छात्रों से महाविद्यालय से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में वंदे मातरम समिति के सदस्य डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. धर्मवीर जाटव, डॉ. सबा खान, डॉ. शिवदयाल मीना, डॉ. नवीन चौधरी, डॉ. रमेश प्रसाद, डॉ. दिनेश लोहिया, डॉ. शैलेन्द्र सिंह परिहार और कार्यालय प्रमुख मनोज सिंह सिकरवार मौजूद रहे।


