भीलखेड़ी जोड़| नरसिंहगढ़ तहसील के छोटे से गांव रनारा का नाम भी अब देस सेवा से जुड़ गया है। दरअसल गांव से पहली बार किसी का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ है। गांव के युवा किसान पुत्र रोहित पुत्र परमानंद मीणा का चयन सेना की अग्निवीर योजना अंतर्गत भारतीय सेना में हुआ है। रोहित इस उपलब्धी से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है।


