पुलिया पाइप का मामला सुलझा, नाली निर्माण पर अभी भी सस्पेंस जारी

भास्कर संवाददाता| तलेन केंद्रीय सड़क निधि से बन रहे तलेन–मऊ पडाना मार्ग के व्यवस्थित निर्माण को लेकर स्थिति अब भी उलझी हुई बनी हुई है। नगर क्षेत्र में नाली निर्माण और शोल्डर–पेवर के कार्य को लेकर उठ रही आपत्तियों के बीच गुरुवार शाम सारंगपुर नाका एक्सीडेंट जोन पर सारंगपुर एसडीएम रोहित बमोरे की मौजूदगी में शिकायतकर्ताओं से चर्चा की गई। चर्चा के बाद मौके पर पाइप डालकर पुलिया निर्माण का समाधान निकाल लिया गया, लेकिन करीब 700 मीटर नाली निर्माण को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में प्रस्तावित नाली निर्माण शुजालपुर मार्ग स्थित सारंगपुर जोड़ से प्रारंभ होकर संजय कॉलोनी होते हुए आगे बढ़ना प्रस्तावित है। हालांकि, इस हिस्से में नाली का निर्माण कब और किस स्वीकृति के तहत होगा, यह अभी सस्पेंस बना हुआ है। तलेन–मऊ पडाना मार्ग की कुल लंबाई 25.50 किमी है, जिसकी अनुमानित लागत 65.63 करोड़ रुपये है। परियोजना के तहत सीसी/डामर सड़क, पेवर ब्लॉक, शोल्डर और नालियों का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है, जिसमें 7 मीटर सड़क और दोनों ओर 2.5–2.5 मीटर शोल्डर/पेवर शामिल हैं। नगरीय क्षेत्र में फिलहाल 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण हो चुका है। अब दोनों ओर शोल्डर पर पेवर ब्लॉक और उसके बाद नाली निर्माण किया जाना है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि नगर में विभाग द्वारा जितनी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, उसी के अनुसार पेवर और नाली का निर्माण किया जाएगा। एजेंसी से कार्य करवाया जाएगा ^ अभी डीपीआर के अनुसार काम चल रहा है। कुछ लोग काम रुकवा रहे थे, उनकी आपत्ति सुनने गया था। फिलहाल दूसरी ओर नाली की मांग को शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति और बजट आने के बाद संबंधित एजेंसी से कार्य करवाया जाएगा। – रोहित बमोरे, एसडीएम, सारंगपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *