जिला मुख्यालय पर शनिवार को शंकरपूरा चौराहा की हिन्दू युवा संघटन की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीरामलला मंदिर की झांकी के साथ निकली यह शोभायात्रा शाम को शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। कड़ाके की ठंड में भी शौभायात्रा में लोगों में उत्साह देखते हीं बन रह था। शोभायात्रा का जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा यात्रा में लोग धार्मिक नारे लगाते चल रहे थे। हिंदू युवा संगठन सदस्यों ने बताया कि श्रीरामलला मंदिर की झांकी के साथ शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। यह बैंड-बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ नैनसुख की बगिया ठाकुर जी मंदिर से दोपहर को रवाना हुई। बाद में यह विवेकानंद सर्किल से बड़ा कुआ होते हुए मुख्य बाजार से घंटाघर होकर गीता मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई। इसमें जय श्री राम के नारे लग रहे थे। अयोध्या में भगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ पर निकाली गई इस शोभायात्रा में हजारों लोग उमड़ पड़े। ज्ञात रहे कि इस शोभायात्रा में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बनाने के लिए गत दिनों से युवाओं की टीम घर-घर जाकर शहर के लोगों को आमंत्रित कर रही थी। इसके चलते लोगों की भीड़ इसमें उमड़ पड़ी।


