एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:मोटागांव थाना के नागनसेल गांव से आरोपी को पकड़ा, 19.60 लाख रुपए बरामद

बांसवाड़ा पुलिस ने साइबर क्राइम के मामलों में एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी 18 वर्षीय नयन पुत्र गोकुल पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 19,60,800 रुपए नकद और कुल 10 मोबाइल हैंडसेट,14 सिम, 5 एटीएम कार्ड एक पैनकार्ड, एक बैंक पासबुक कार्ड व एक चैक बुक बरामद किए। सीआई देवीलाल मीणा ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिबिम्ब पोर्टल व समन्वय पोर्टल से संदिग्ध साइबर अपराधियों की सूचना प्राप्त हुई। जिसका साइबर थाना टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसमें पता चला कि संदिग्ध साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर फर्जी वेबसाइटों पर फर्जी एंड डालकर कॉल गर्ल्स उपलब्ध करवाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा रही है। ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि नगद प्राप्त करने के लिए राजस्थान व बाहरी राज्यों के शिकार बनाया जा रहा है। पोर्टल से जो नंबर प्राप्त हुआ उसमें एक नंबर मोटागांव थाना क्षेत्र के नागनसेल गांव में एक्टिव मिला। इस पर तत्काल ही अरथूना थानाधिकारी प्रकाशचंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन कर नागनसेल गांव में एक मकान पर कार्रवाई की गई। जहां संदिग्ध नयन पाटीदार को डिटेन कर पूछताछ की गई। जिससे उसका मोबाइल नंबर साइबर अपराध में लिप्त होना पाया गया। मोबाइल को कब्जे में लेकर मकान की तलाशी ली गई तो उसके स्वयं के कमरे से 19,60,800 रुपए नकद और कुल 10 मोबाइल हैंडसेट व 14 सिम, 5 एटीएम कार्ड व एक पैनकार्ड व एक बैंक पासबुक कार्ड व एक चैक बुक बरामद किए। नयन पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण साइबर थाना में दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच कोतवाली थानाधिकारी देवीलाल मीणा को दी है। सीआई ने बताया कि नयन पाटीदार के खिलाफ राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *