आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन भी दिखा उत्साह:चार टीमों के बीच हुई रोमांचक बोट रेस, क्रिकेट-फुटबॉल में अधिकारियों ने दिखाए आजमाए हाथ

भोपाल में आयोजित आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार को भी अधिकारियों का उत्साह दिखाई दिया। सुबह बोट क्लब में बोट रेस का आयोजन किया गया। वहीं शाम को कुकिंग में भी सभी ने अपना हुनर दिखाया। बड़े तालाब में आयोजित बोट रेस में चार हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो के अधिकारी और उनके परिजन कड़ाके की ठंड में उत्साह के साथ शामिल हुए। अधिकारियों ने फुटबॉल और क्रिकेट में हाथ आजमाया। 200 मीटर की दूरी वाली रेस में प्रत्येक टीम में तीन वयस्क पुरुष, एक अनुभवी खिलाड़ी, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे, साथ ही चार सपोर्ट सदस्य एक गाइड और एक ड्रमर भी टीम के साथ थे। बोट रेस के दौरान डीजे की धुनों और गीत-संगीत ने माहौल को और रंगीन बना दिया। सुबह लहरों के बीच रेस और मौज-मस्ती के बाद अधिकारी अरेरा क्लब में दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चारों हाउस के तहत कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। अधिकारियों ने अलग-अलग व्यंजन तैयार किए। कुकिंग कॉम्पीटिशन में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारियों के साथ उनके परिजनों ने भी शामिल होकर अपनी-अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया। तस्वीरों में देखें अफसरों की बोट रेस क्रिकेट और फुटबॉल में आजमाए हाथ… कुकिंग व अन्य कॉम्पीटिशन की तस्वीरें… बोट रेस के पल-पल के अपडेट्स जाने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *