पंजाब के लुधियाना में 2 दोस्तों ने उज्बेकिस्तान की एक महिला की छाती में गोली मार दी। वह घायल हालत में होटल के रूम में ही गिर गई। इसके बाद महिला को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास में केस दर्ज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महिला को पहले से जानते थे। होटल में आकर वे महिला को लॉन्ग ड्राइव पर चलने का दबाव बनाने लगे। महिला के इनकार करने पर एक दोस्त ने गुस्से में उसे गोली मार दी। महिला करीब एक साल पहले भारत आई थीं। पहले दिल्ली और उसके बाद करीब 6 महीने से लुधियाना के एक होटल में ठहरी हुई थी। जानिए क्या है पूरा मामला… महिला सड़क पर गिरी तो आरोपी भाग निकले
पुलिस के मुताबिक छाती में गोली लगने से स्पारोवा सड़क पर गिर पड़ी। यह देखकर दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी जसकरन ने बताया कि महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचे। उस समय महिला की हालत नाजुक थी, इस वजह से वे उसका बयान दर्ज नहीं कर पाए। कई दिन बाद अस्पताल जाकर उसके बयान दर्ज कर केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान फरीदकोट के न्यू हरिंदर नगर निवासी बलविंदर सिंह और लुधियाना के मोहल्ला रघुबीर पार्क निवासी हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। 2 पॉइंट में पढ़े पुलिस ने क्या बताया…


