अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज:9 साल की बच्ची से इलेक्ट्रिशियन ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अशोका गार्डन इलाके में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रही बच्ची को साथ ले गया और डीपी के शेड के अंदर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद टॉफी का लालच देकर बच्ची को छोड़ दिया। तभी मां की बच्ची पर नजर पड़ी। बच्ची ने मां को पूरा घटनाक्रम बताया। मां ने परिवार और पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के मुताबिक 9 साल बी बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती है। बच्ची शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। तभी शराब के नशे में धुत इलेक्ट्रिशियन नरेंद्र राजपूत बच्ची को अपने साथ डीपी के शेड में लेकर चला गया। उसने बच्ची के साथ गलत किया। कुछ दी देर में उसने बच्ची को छोड़ा। जब इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी बोला- बच्ची को अकेला देखकर नीयत खराब हुई थी
बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची को अकेला देख उसकी नीयत खराब हुई थी। वारदात से पहले उसने अश्लील फिल्में देखी थी। फिर शराब के नशे में धुत होकर बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी को रविवार को कोर्ट पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *