मेरठ में रैपिड रेल में छात्र-छात्रा की गंदी हरकत:यात्री मुंह फेरे बैठे रहे; कोच में लगे CCTV में रिकॉर्ड

दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल में छात्र-छात्रा अश्लील हरकत कर रहे थे। पूरी घटना ट्रेन में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दिख रही लड़की स्कूल यूनिफॉर्म पहने है। दावा किया जा रहा कि लड़की शहर के एक बड़े स्कूल की छात्रा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक छात्रा की पहचान या स्कूल को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। घटना के समय कोच में अन्य यात्री भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। वीडियो 24 नवंबर का है, लेकिन सामने अब आया है। वीडियो वायरल होने के बाद NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) इसकी जांच में जुटा है। अब जानिए पूरा मामला… मोदीनगर-मेरठ के बीच रिकॉर्ड हुआ वीडियो
वीडियो मोदीनगर से मेरठ के बीच यात्रा के दौरान का बताया जा रहा है। लड़का-लड़की दोनों रैपिड रेल के केबिन में मौजूद हैं। लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में है, जबकि युवक सफेद स्वेटर पहने है। जहां छात्र-छात्रा बैठे हैं, उसके पीछे, आगे और साइड की सीटें खाली दिख रही हैं। छात्रा विंडो सीट पर बैठी है। पास में बैठा छात्र पहले छात्रा को किस करता है। फिर चादर डालकर दोनों गंदी हरकत करने लगते हैं। NCRTC यह पता लगाने में जुटा है कि किसने यह वीडियो रैपिड रेल के कंट्रोल रूम से लेकर वायरल किया? पुलिस अफसरों ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। छात्र की पहचान की तेजी से कोशिश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, ट्रेन के रूट और समय के आधार पर संदिग्ध की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इसे मोदीनगर का बताया जा रहा है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और NCRTC प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रैपिड रेल समेत सभी सार्वजनिक परिवहन साधनों में नियमों का पालन करें। किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री शेयर करने से बचने की सलाह दी गई है। अब जानिए रैपिड रेल की खासियत और सुविधाएं ——————————– ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी-प्रेमिका को छप्पर में पकड़ा, शादी करवाई, VIDEO, प्रयागराज के मंदिर में रस्में प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। फिर पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *