जयपुर | राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयपालपुरा ब्लॉक माधोराजपुरा में विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए। सेवानिवृत व्याख्याता शीला देवी गुप्ता के सहयोग से स्वेटर वितरित किए गए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रामस्वरूप मौर्य, अध्यापक रामनिवास हरितवाल, रामगोपाल गुर्जर, सचिन गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


