समाजसेवी जीडी केसवानी सम्मानित

जयपुर | सद्भावना के सिपाही संगठन के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी जीडी केसवानी को वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस के द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सम्मानित किया गया। केसवानी करीब 18 वर्ष से जयपुर से एकत्रित किए गए अस्थी कलशों को हरिद्वार जाकर गंगा जी में विसर्जित कर रहे हैं। केसवानी यह सेवा 75 वर्ष की आयु में भी कर रहे हैं और अब तक करीब 12 हजार अस्थी कलशों को विसर्जित कर चुके हैं। सम्मान के दौरान उनके साथी राजेश जोशी भी साथ में रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *