दिसंबर के तीसरे सप्ताह में करवट बदलता मौसम:दिन और रात के तापमान में 19.5 डिग्री का अंतर, 25 से सर्दी बढ़ने के संकेत

दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मौसम करवट बदलता दिखाई दे रहा है। दिन का पारा ऊपर चढ़ रहा है तो रात में सर्द हवा चल रही है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार शनिवार को दिन और रात के तापमान में 19.5 डिग्री का अंतर रहा हालांकि चार दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के ऊपर आया है। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया हालांकि चार दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर आया है। आर्द्रता सुबह 88 और शाम को 44 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 194 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवा बह रही है। 25 दिसंबर से एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयीन क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का प्रकोप बढ़ने के संकेत हैं। गेहूं-चने की फसलों को फायदा
लगातार सर्दी बढ़ने से गेहूं, चने की फसलों को फायदा हो रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार दीक्षित के अनुसार गेहूं और चने में दाना भरने की स्टेज होने पर सर्दी बहुत कारगर होती है। ऐसे में तापमान बढ़े तो दाना छोटा और कमजोर होने की आशंका बनी रहती है। अभी फसल अच्छी स्थिति में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *