सागर। ध्रुव सिंह ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी क्लेट में ओबीसी कैटेगरी में प्रदेश में पहला स्थान और देश में 10वां स्थान हासिल किया है। जनरल कैटेगरी में उनकी रैंक प्रदेश में 15वीं तो देश में 216वीं है। ध्रुव वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता भूपेंद्र सिंह व्यवसायी एवं मां निधि सिंह शासकीय शिक्षक हैं।


