दतला नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन, 4 ट्रैक्टर जब्त:कटनी में माइनिंग-पुलिस की संयुक्त दबिश से माफियों पर कार्रवाई

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में दतला नदी घाटों पर चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। इन ट्रैक्टरों को सिलौड़ी चौकी में सुरक्षित रखा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, ढीमरखेड़ा तहसील के विभिन्न नदी घाटों से लंबे समय से अवैध रेत निकाली जा रही थी, जिससे शासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह मामला कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा तक पहुंचा, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई। माइनिंग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर पकड़ा ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि पुलिस की ओर से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन माफिया पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो जाते थे। शनिवार को माइनिंग इंस्पेक्टर कमलेश परस्ते और पवन कुशवाह के नेतृत्व में माइनिंग विभाग की टीम ने टीआई के नेतृत्व वाले पुलिस बल के साथ दतला नदी घाट पर अचानक दबिश दी। इस दौरान दतला घाट और बम्होरी गांव के पास अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए चार ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर सिलौड़ी चौकी लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *