वेब सीरीज महारानी-4 का फेमस किरदार ‘काला नाग’ निभाने वाले विनीत कुमार गोरखपुर पहुंचे। लिटरेरी फेस्टिव में शामिल हुए। ‘OTT बनाम थिएटर’ जैसे मुद्दे पर दैनिक भास्कर ने उनसे खास बातचीत की। OTT पर परोसे जाने वाले कंटेंट पर वह कहते हैं- ऑडियंस को आज नंगापन पसंद है, आप नंगे होइए, लोग देखेंगे। यही चल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि लापता लेडीज और पंचायत वेब सीरीज के बिना अश्लील कंटेंट के हिट क्यों हो गई? वह कहते हैं- वो किस्मत से हो गईं, आप यही जानिए। अभी हाल में एक मूवी हक आई थी। बेहतरीन कंटेंट था, मगर थिएटर में चली नहीं। आज हिट या फ्लॉप के मायने बदल गए हैं। विनीत कहते हैं- क्या लोग रेडियो आज नहीं सुनते हैं, आज भी सुनते हैं, जबकि वो तो पुराने जमाने की चीज है, अगर कंटेंट अच्छा हो तो आज भी लोग देख लेते हैं। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल : बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही है, लोग कैसा कंटेंट देखना चाहते हैं?
जवाब : ऑडियंस की मांग है नंगापन, आप नंगे होइए, हम देखेंगे। आज कल यही चल रहा है। सवाल : फिर ‘लापता लेडीज’ और ‘पंचायत’ सीरीज में अश्लील कंटेंट नहीं था, मगर वो तो हिट हो गईं?
जवाब : वो तो किस्मत से हिट हुई, हिट होना समय की बात है। कई बार बहुत बेहतरीन मूवी और सीरीज हिट नहीं हो पाती। ये जरुरी नहीं कि जो हिट हो गया वो बहुत कमाल की चीज है। इसमें कोई दो राय नहीं ‘लापता लेडीज’ और ‘पंचायत’ बहुत ही कमाल की बनी है। अभी देखिए, वो रविकिशन की मामला लीगल है, काफी अच्छी बनी, लोगों ने पसंद की। ये हमारी नैतिक जिम्मेदारी जरूर है कि हम एडल्ट कंटेंट को आर्टिस्टिक तरीके से किस तरह दर्शकों को दिखाए, ये बात समझनी चाहिए। सवाल : OTT प्लेटफॉर्म किस तरह से थिएटर या सिनेमा को चुनौती दे रहा है?
जवाब : कोई किसी को चैलेंज नहीं कर रहा है, सिर्फ ये कोशिश की जा रही है कि अपनी अवस्था बरकरार रखने के लिए कुछ करें। किसी भी नए चीज के ईजाद से पुरानी चीज खत्म नहीं होती। जैसे रेडियो सबसे पहले शुरू हुआ और आजतक उसे कोई खत्म नहीं कर सका है। हां, ये बात जरूर है कि उसका बदला हुआ रूप अब लोगों के बीच में पेश कर दिया गया है। सवाल : ‘महारानी’ सीरीज में महिला घर के साथ प्रदेश भी संभालती है, तो क्या रियल लाइफ में महिलाओं को अवसर दिया जाए तो वो आगे बढ़ेंगी?
जवाब : महिलाएं शक्ति का रूप हैं, उन्हें कोई क्या अवसर देगा। अपने अंदर की ताकत को पहचान ले तो वे खुद आगे जा सकती है। हां, लेकिन इसके लिए उन्हें युद्ध करना होगा, पहला युद्ध पुरुषों से होगा। इसलिए, क्योंकि पुरुष स्त्रियों को आगे नहीं बढ़ने देगा। उन्हें अपनी ताकत पहचानी होगी, नहीं तो पुरुष कभी पहचानने नहीं देगा। माया, मोह, ममता, घर- परिवार जैसे चीजों में उलझा कर रखेगा। पुरुष ये जानता है कि स्त्री क्रिएटर है, पुरुष क्रिएटर नहीं है। पुरुष गिवर (Giver) है, वो सिर्फ देता है। ये बात हजारों साल से पुरुषों को पता है। इसलिए पुरुषों ने सोचा कि अगर इनको कंट्रोल नहीं करेंगे तो इनकी सेवा करते रह जाएंगे, इसीलिए पुरुषों ने एक रचना तैयार की मां, उसमें ही उलझाए रखते हैं।
————————- ये खबर भी पढ़िए- बिजनौर DM जसजीत कौर का सरकारी आवास कुर्क होगा: पीड़ित को मिलेगा मुआवजा; मुरादाबाद कोर्ट में 9 जनवरी को तलब बिजनौर की डीएम जसजीत कौर का आवास कुर्क होगा। यह आदेश शनिवार को मुरादाबाद की LARRA कोर्ट ने दिया। डीएम को अदालत ने 9 जनवरी को तलब किया है। मामला भूमि अधिग्रहण से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि कोर्ट से आदेश के बावजूद डीएम ने जमीन के मालिक को मुआवजा नहीं दिया है। डीएम ने 5 साल से मामले को लटकाकर रखा है। पढ़ें पूरी खबर…


