वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी बीएसएफ जवान गिरफ्तार:कार पर पुलिस लिखकर चला रहा था गाड़ी, शक हुआ तो खुद को बताया बीएसएफ का जवान, फर्जी आईकार्ड भी दिखाए

थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्रीन चौक पर शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फर्जी बीएसएफ के जवान को पकड़ा है। आरोपी के पास से बीएसएफ का फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। आरोपी एक सफेद रंग की डिजायर कार में घूम रहा था, जिसके सामने अंग्रेजी में पुलिस लिखा हुआ था। वह खुद का बीएसएफ का जवान बताता था। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। कार को रूकवाया और वाहन की चेकिंग की
थाना मोहन नगर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ ग्रीन चौक दुर्ग में आने-जाने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पेट्रोलिंग स्टाफ ने सिंधिया नगर दुर्ग की ओर से आ रही डिजायर कार क्रमांक CG 07 CR 9095 को रोककर जांच की। पंजाब का रहने वाला है आरोपी
वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सिमरनजीत सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुंदरनगर मीराकोट चौक एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब) बताया। वर्तमान में वह सिंधिया नगर स्थित सेंगर हाउस, दुर्ग में किराये के मकान में रहना बता रहा था। आरोपी ने स्वयं को बीएसएफ में पदस्थ होना बताया और पुलिस को एक बीएसएफ का आईडी कार्ड दिखाया। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। कड़ाई से पूछताछ में उगला सच
पुलिस को आईडी कार्ड पर संदेह होने पर जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जांच में पाया गया कि उसके पास मौजूद बीएसएफ पहचान पत्र फर्जी है। साथ ही जिस डिजायर कार में वह घूम रहा था, वह अमरजीत कौर के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा लोक सेवक का प्रतिरूपण कर स्वयं को लोक सेवक के रूप में प्रस्तुत किया गया तथा कूटरचित दस्तावेज का उपयोग किया गया। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 204 एवं 319(2) के अंतर्गत अपराध पाया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना मोहन नगर लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *