सीकर में आज रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन हुई। वर्तमान प्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर सीकर जिला कलेक्ट्रेट से बजरंग कांटा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस तक रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। रन फॉर विकसित राजस्थान के विजेताओं को भामाशाहों की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा- राजस्थान सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। सीकर में आयोजित मैराथन को लेकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित नजर आए। सुबह-सुबह का विचार दिनभर की दिनचर्या में शामिल हो जाता है, इसलिए मैराथन में शामिल सभी लोगों ने 2047 तक विकसित भारत बनाने में पूरी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इससे पहले मैराथन को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने पर आज रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन हुआ। इसमें स्कूल, कॉलेज, एनसीसी एनएसएस के सभी विद्यार्थियों और आमजन को शामिल कर दौड़ का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही ट्राई साइकिल दौड़ का आयोजन भी किया गया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड रहे स्टूडेंट्स और आमजन को भामाशाह के सहयोग से इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।


