भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में भरतपुर डिपो की बस ने एक पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। बस के आगे का पहिया युवक के सिर के ऊपर से निकला। जिससे युवक के सिर के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। बस धौलपुर से भरतपुर आई थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा है। बस का पहिया युवक के सिर से निकला घटना करीब 11 बजकर 30 मिनट की है। युवक पैदल जा रहा था। बस धौलपुर से भरतपुर आई थी। तभी बस ने युवक को पीछे से टक्कर मारी। युवक टक्कर लगते ही सड़क पर गिर गया। इतने में बस का पहिया युवक के सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे युवक के सिर के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर युवक के सिर से निकले हुए मांस के टुकड़े फैल गए। शव की नहीं हुई शिनाख्त युवक को कुचलने के बाद बस का ड्राइवर बस को लेकर रोडवेज पर आ गया। भरतपुर केंद्रीय बस स्टैंड पर बस खड़ी है। घटना को देख मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर अटल बंद थाना पुलिस मौजूद है।


