झालावाड़ में अवैध ट्रांसफॉर्मर मामलें में 7 लोगों पर केस:’ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ के तहत अकलेरा में कार्रवाई

झालावाड़ में ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ के तहत विद्युत निगम और जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ट्रांसफॉर्मरों के मामले में 7 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
8 अन्य ट्रांसफॉर्मरों के मालिकों की जांच जारी है, जिनके नाम स्पष्ट होने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। विद्युत निगम झालावाड़ के अधीक्षण अभियंता विशंभर सहाय ने बताया कि हाल ही में एक विशेष अभियान के दौरान अकलेरा उपखंड क्षेत्र से 15 अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त किए गए थे। इन ट्रांसफॉर्मरों से निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा था। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने अब इनमें से 7 मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है।
इस कार्रवाई से निगम की छीजत (नुकसान) में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप, अकलेरा उपखंड क्षेत्र से 30 नए विद्युत कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए हैं।
साथ ही, कार्रवाई के डर से पुराने कटे हुए कनेक्शनधारियों से करीब ढाई लाख रुपए की बकाया राशि की वसूली भी हुई है। निगम इसे एक सकारात्मक संकेत मान रहा है। पुलिस टीम के सहयोग से की गई इस कार्रवाई को जिले की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *