भिलाई मंदिरों से चोरी हुई चांदी अनूपपुर में बेची गई:ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, 2 लाख का माल जब्त

अनूपपुर जिले का नाम भिलाई के मंदिरों से हुई सिलसिलेवार चोरियों के मामले में सामने आया है। दुर्ग पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि भिलाई के मंदिरों से चोरी किया गया चांदी का सामान अनूपपुर स्थित मोगारिया ज्वेलर्स को बेचा गया था। इस मामले में ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का सामान मोगारिया ज्वेलर्स को बेचते थे चोर पुलिस के अनुसार, भिलाई के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंदिरों को निशाना बनाने वाले मुख्य आरोपी रामचंद राठौर (निवासी गोरसी, अनूपपुर) और उसके साथी मुकेश जायसवाल ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। वे मंदिरों से चुराए गए चांदी के छत्र, मुकुट, मुखौटा और अन्य धार्मिक आभूषण अनूपपुर लाकर मोगारिया ज्वेलर्स को बेचते थे। रेकी कर चोरी करते थे आरोपी गिरफ्तार आरोपी रामचंद राठौर अनूपपुर जिले का निवासी है। वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर भिलाई क्षेत्र के मंदिरों की रेकी की और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी का माल अनूपपुर में खपाया जा रहा था। पुलिस ने कुल पांच मंदिरों में हुई चोरी और चोरी के प्रयास का खुलासा किया है। इनमें फल मंडी पावर हाउस हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 कांचीकामाधी मंदिर, सुपेला काली मंदिर, फरीद नगर दुर्गा मंदिर और सेक्टर-6 स्थित बालाजी मंदिर शामिल हैं। मोगारिया ज्वेलर्स से मंदिरों से चोरी किए गए जेवरात बरामद दुर्ग पुलिस ने अनूपपुर में कार्रवाई करते हुए मोगारिया ज्वेलर्स से मंदिरों से चोरी किए गए चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इन जेवरातों की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह सामान बिना किसी वैध दस्तावेज के खरीदा गया था। इस मामले में रामचंद राठौर, मुकेश जायसवाल और विकास सोनी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *