दुधीचुआ कोयला खदान में 30-15-5 गति नियम का उल्लंघन:सिंगरौली में लाल झंडा, गति नियंत्रण के बिना फॉर्च्यूनर का वीडियो आया सामने

सिंगरौली की दुधीचुआ कोयला खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का एक मामला सामने आया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की इस खदान के अंदर एक फॉरच्यूनर गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ते हुए देखा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना कोयला खदानों में सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े करती है। खदान में 30-15-5 गति नियम का उल्लंघन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फॉरच्यूनर खदान के होल-पैक मार्ग पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चल रही है। वाहन में न तो लाल झंडा लगा है और न ही गति नियंत्रण का पालन किया जा रहा है। वहीं खदान क्षेत्र में 30-15-5 का सख्त गति नियम लागू है, जिसके तहत सामान्य स्थिति में 30 किमी प्रति घंटा, मोड़ पर 15 किमी और रिवर्स करते समय 5 किमी प्रति घंटा की गति निर्धारित है। वीडियो में गाड़ी इस नियम का उल्लंघन करती नजर आ रही है। वाहन ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू यह गाड़ी ओवर बर्डन का काम करने वाली गजराज माइंस कंपनी से संबंधित है। दुधीचुआ परियोजना के महाप्रबंधक वी.के. सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो मिला है। उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान की जा रही है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में यह वाहन खदान क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *