सागर में SAF जवान ने किया सुसाइड:घर में फंदा लगाया, FSL में थी पोस्टिंग; पिता बोले- भोपाल से किसी युवती का फोन आया था

सागर के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में एसएएफ (SAF) के एक जवान ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत रस्सी काटकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रविवार को शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया गया है। FSL सागर में अटैच था जवान जानकारी के अनुसार, एसएएफ जवान महेंद्र (35) पिता भैयालाल अहिरवार ग्राम रैपुरा का रहने वाला था। वह वर्तमान में एफएसएल (FSL) सागर में अटैच था। घटना के वक्त वह अपने घर पर था। उसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फंदा लगा लिया। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो महेंद्र फंदे पर लटक रहा था। उन्होंने तत्काल रस्सी काटी और उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घर में विवाद नहीं, 2 बच्चों का पिता था मृतक के पिता भैयालाल अहिरवार ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें महेंद्र बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। साथ ही, उन्हें किसी तरह के विभागीय तनाव की भी जानकारी नहीं है। भोपाल से आया था युवती का फोन, CDR की मांग पिता ने मामले में एक संदिग्ध पहलू बताया है। उनका कहना है कि भोपाल से एक युवती का फोन आया था। वह महेंद्र से बात कराने के लिए बोल रही थी। पिता ने मांग की है कि मृतक बेटे के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) निकाली जानी चाहिए। उनका मानना है कि कॉल डिटेल से ही आत्महत्या का असली कारण सामने आ सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *