वाड्रफनगर में हाथी के हमले से बुजुर्ग गंभीर घायल:अंबिकापुर रेफर किया गया, अधिकारी बोले- हाथियों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में घने कोहरे के कारण एक बुजुर्ग ग्रामीण हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। भगवानपुर निवासी 66 वर्षीय राम लखन गोड़ अपने घर के पास मौजूद थे। घने कोहरे के कारण अचानक उनका सामना एक हाथी से हो गया, जिसने उन पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घायल राम लखन गोड़ का इलाज जारी है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *