पाली की लेखनी शर्मा ने की पीएचडी:रसायन विज्ञान में रिसर्च के बाद मिली उपाधि

पाली शहर के बसंत विहार में रहने वाली लेखनी शर्मा पत्नी चिंतन शर्मा को रसायन विज्ञान में रिसर्च करने पर पीएचडी की उपाधि दी गई। उन्होंने डॉ. प्रकाश सी चौधरी की देख रेख में मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार, चित्तौड़गढ़ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। लेखनी के पिता पुष्करराज शर्मा वेयर हाऊस से सेवानिवृत्त मैनेजर है, जबकि माता उषा शर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता है। लेखनी शर्मा वर्तमान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल एरिया, पाली में उपप्राचार्य के पद पर कार्यरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *