प्रतापगढ़ में 54 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार:’ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में ₹1.62 लाख की ड्रग्स बरामद, बाइक भी जब्त

प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 54.26 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1 लाख 62 हजार रुपए बताई जा रही है। ड्रग्स परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। इसमें डीएसटी (जिला विशेष टीम) और हथुनिया पुलिस थाना की संयुक्त टीम शामिल थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और थानाधिकारी हथुनिया ने इस अभियान का नेतृत्व किया। यह था मामला घटना 20 दिसंबर 2025 की है। थानाधिकारी उदयवीर सिंह अपनी टीम के साथ अवैध मादक पदार्थों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थे। बागलिया से बरोठा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान ईश्वर कुमावत (35) पुत्र मुन्नालाल कुमावत, निवासी धनेश्री, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ के रूप में बताई। उसके कब्जे से 54.26 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। ड्रग्स के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। आरोपी ईश्वर कुमावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में हथुनिया थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच थानाधिकारी रंठाजना, विजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। अनुसंधान जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *