झालावाड़ जिले से विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता कोटा के लिए रवाना हुए। वे विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन एवं अन्नकूट समारोह में भाग लेने जा रहे हैं। झालावाड़ से प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री विकास भार्गव, प्रदेश महामंत्री युवा प्रदेश मंत्री पंकज शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपेश जोशी, युवा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा और महिला जिला अध्यक्ष बरखा शर्मा के नेतृत्व में दल ने प्रस्थान किया। भवानीमंडी क्षेत्र से प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मनोहरथाना से प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप दाधीच, अकलेरा से जिला संरक्षक प्रकाश पाराशर व बसंत शर्मा, खानपुर से रामस्वरूप शर्मा, तथा झालरापाटन से प्रदेश सचिव कपिल शर्मा व चंद्रकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। संगठन महामंत्री प्रणव शर्मा, सचिव अनिरुद्ध कौशिक, युवा नगर अध्यक्ष यश श्रृंगी, अशोक चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष शिव जोशी, नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा, जिला संरक्षक अर्चना शर्मा, संतोष शर्मा, मोनिका भारद्वाज, विजया शर्मा, ज्योति मैडम, संगीता शर्मा, वंदना शर्मा, हेमलता शर्मा, नगर अध्यक्ष अनीता शर्मा, रानू शर्मा, रजनी शर्मा और नेहा शर्मा सहित कई अन्य सदस्य भी इस काफिले में शामिल थे। सभी ने भगवान परशुरामजी के जयकारों के साथ कोटा के लिए प्रस्थान किया। विप्र फाउंडेशन के जिला मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ‘चच्चू भैया’ के निर्देशन में यह अन्नकूट महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के संत महात्मा और राजनीतिक पदाधिकारी भी भाग लेते हैं। युवा जिला महामंत्री पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि युवा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा के संयोजन और चंद्रकांत त्रिपाठी के सह-संयोजन में पूरे जिले में शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मुख्य संगठन महामंत्री विकास भार्गव द्वारा 25 दिसंबर को विप्र फाउंडेशन के मंगलपुरा कार्यालय पर किया जाएगा।


