नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ 11 लाख रुपए जब्त:दिल्ली से मध्यप्रदेश जा रही स्कार्पियो से नकदी जब्त कर पांच आरोपी पकड़े

जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मध्यप्रदेश से दिल्ली ले जाई जा रही स्कोर्पियो कार से 1 करोड़ 11 लाख रुपे की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने कार में सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई SP अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि ASP विजय सिंह मीणा एवं CO हंसराज बैरवा के निर्देशन में जिलेभर में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी कड़ी में 20 दिसंबर को थाना रवांजना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा और मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता की टीमों की ओर से संयुक्त रूप से नाकाबंदी की जा रही थी।नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही एक संदिग्ध स्कोर्पियो कार को रोका गया। वाहन की आगे-पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी तथा कार सवार व्यक्तियों के हाव-भाव संदिग्ध पाए गए। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे बैग मिले, जिनमें 500, 200, 100 व 50 रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए थे।बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवाकर गिनती करने पर कुल राशि 1 करोड़ 11 लाख रुपये पाई गई। आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सके। शुरुआती पूछताछ में अवैध संग्रहण एवं परिवहन पाए जाने पर पुलिस ने धारा 106 बीएनएस के तहत नकदी जब्त कर ली।घटना की सूचना आयकर विभाग को दी गई। जिस पर आयकर विभाग की टीम थाना रवांजना डूंगर पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने मयंक राठौर पुत्र चन्द्रशेखर निवासी तलवाड़ा डेम जिला बडवानी मध्यप्रदेश, विश्वनाथ साहु पुत्र शिवचरण निवासी सोनाघाटी जिला बैतूल मध्यप्रदेश, सचिन जायसवाल पुत्र राधेश्याम निवासी सलावद जिला खरगोन मध्यप्रदेश, सुदामा कुशवाहा पुत्र तिलक सिंह निवासी बडोगरी जिला दतिया मध्यप्रदेश, राकेश मरकाम पुत्र दुर्गाप्रसाद निवासी मरकाम ढाना जिला छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *