मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बारखुर्द निवासी साकेत परिवार के 20 से अधिक लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी पिकअप पलट गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (MP19ZK2872) ग्राम भदनपुर के पास से गुजर रहा था। सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार वाहन सड़क पर बेकाबू होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पिकअप में सवार कई लोग वाहन के नीचे दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और निजी वाहनों से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के नाम घायलों में विमल साकेत (28), चांदनी साकेत (16), सरोज साकेत (32), राजसमंद साकेत (13), दिनेश साकेत (35), रवि (22), भैयालाल (40), संतलाल (55), मुन्नीलाल (55), रानी (18), लक्ष्मी (20), रेखा (22), सुखमणि (44), संतलाल (23), अमित (35), सुमन (23), सुमन (35), सोनम साकेत (7), अभिषेक साकेत (18) और रेखा साकेत (18) शामिल हैं। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर घायलों को सतना और रीवा रेफर किया गया। तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। शेष घायलों का इलाज मैहर सिविल अस्पताल में जारी है।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की अन्य तस्वीरें…


