जालंधर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस -आप सरकार को घेरा:इनको शुरू से ही श्री राम के नाम से दिक्कत,मनरेगा स्कीम पर लोगों को गुमराह कर रहे

केंद्र सरकार की योजनाओं और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीनियर भाजपा व सांसद अनुराग ठाकुर ने जालंधर में पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा झूठ का दूसरा नाम कांग्रेस है। कांग्रेस पर झूठ फैलाने, भ्रम पैदा करने और देश के गरीबों को गुमराह करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही झूठ की राजनीति करती आई है और रोजगार योजनाओं के नाम पर गरीबों को धोखा दिया गया। लोगों को कांग्रेस और गुमराह कर रही है कि मनरेगा भाजपा की ओर से गांव लोगों को रोजगार और ज्यादा पैसा देने के लिए जी राम जी योजना लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब 1999 में जवाहर रोजगार योजना और संपूर्ण रोजगार योजना शुरू की गई थीं, तब कांग्रेस को महात्मा गांधी का नाम याद नहीं आया। लेकिन जब फूड फॉर वर्क और बाद में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) आया, तब गांधी जी के नाम का याद नहीं आया जब इन योजनाओं का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रख देते। उन्होंने कहा तब भी कांग्रेस की सरकार थी उन्होंने कहा कांग्रेस को प्रभु श्री राम के नाम ही अच्छा नहीं लगता इस लिए वो लोग विरोध कर रहे है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण गरीबों को 100 दिन नहीं बल्कि 125 दिन का रोजगार देने की तैयारी है और मजदूरी का भुगतान समय पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय मनरेगा का बजट महज 30 हजार करोड़ रुपए था, जबकि मौजूदा सरकार ने एक साल में 1.10 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा जी राम जी योजना में मजदूरों को दिहाड़ी पहले से ज्यादा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजनों में पारदर्शिता लाने के लिए जियो-ट्रैकिंग और तकनीकी भुगतान व्यवस्था लागू की गई है, ताकि बने प्रोजेक्ट्स की सही जानकारी मिले और एसेट क्रिएशन सुनिश्चित हो। उनका आरोप था कि कांग्रेस चाहती थी कि नीचे स्तर पर भ्रष्टाचार हो, पैसा खाया जाए और गरीबों तक मजदूरी न पहुंचे। पहले भुगतान में 15 दिन या उससे अधिक की देरी होती थी, जबकि अब मोदी सरकार में सात दिन के भीतर मजदूरी खातों में पहुंच रही है। राम मंदिर और धार्मिक मुद्दों पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को भगवान राम के नाम से नफरत है। उन्होंने रामसेतु, राम मंदिर और राम भक्तों से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि अब जब गरीबों के लिए योजनाओं में राम का नाम जुड़ा है, तो कांग्रेस उसका भी विरोध कर रही है। इसके साथ ही पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि राज्य में गैंगस्टर, आतंकवाद और नशे का नेटवर्क फल-फूल रहा है। युवाओं से लेकर महिलाओं तक नशे की गिरफ्त में हैं और चिट्टा आसानी से उपलब्ध हो रहा है। उनका आरोप था कि इस सबको सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिससे पूरे समाज में दहशत का माहौल बन गया है। भाजपा नेता ने कहा कि गैंगस्टर-वाद और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी है और केंद्र सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा आम आमदी पार्टी के नेता चार साल पहले बड़े बड़े दावे करते थे। नशा, गैंगस्टर-वाद, आते ही खत्म कर देंगे,लेकिन हुआ क्या इस समय पंजाब का हर वर्ग दहशत के माहौल में है। सरकार का न पुलिस और प्रशासन पर कोई कंट्रोल नहीं है। पंजाब में इस समय जंगल राज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *