लुधियाना में संदिग्ध हालत में पुलिसकर्मी की मौत:रात में ड्यूटी से आकर सोया, सुबह उठा नहीं; पत्नी जगाने पहुंची तो पता चला

लुधियाना में पुलिस लाइन में एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात को वह ड्यूटी से लौटा और सुबह जब उसकी पत्नी उसे उठाने गई तो वह उठा नहीं। उसने शोर मचाया तो बाकी के पारिवारिक सदस्य भी इक्कट्ठे हो गए। घटना आज सुबह (21 दिसंबर की) है। जवान को जब चेक किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। रणजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। रिटायर आईजी का गनमैन जानकारी के मुताबिक, रणजीत सिंह एक रिटायर आईजी के पास बतौर गनमैन तैनात था। बीती रात वह काम से वापस आकर सो गया था। सुबह पत्नी प्रभजोत कौर ने उसे जगाया तो वह जागा नहीं। उसने तुरंत बाकी परिवार को सूचित किया। रणजीत को जब चेक करवाया गया तो वह दम तोड़ चुका था। उसकी मौत के असल कारण क्या हैं, यह किसी को नहीं पता। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस रणजीत सिंह करीब 6 साल पहले पुलिस में भर्ती हुआ था। उसका एक बच्चा है। पुलिस मुताबिक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *