मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनते हुए रविवार को आयोजित इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी ने जयपुर में एक यादगार अध्याय जोड़ दिया। सर्द सुबह के बावजूद पांच हजार से अधिक जयपुरवासी पूरे उत्साह के साथ दौड़े और वंचित व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के समर्थन में एकजुटता दिखाई। यह आयोजन यह संदेश देने में सफल रहा कि समाज के लिए उठाया गया हर कदम बदलाव की ओर ले जाता है। यह मेगा रन बॉम्बे हॉस्पिटल, महल रोड से प्रारंभ हुई। आयोजन का नेतृत्व अप्लव सक्सेना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भार्गवी जगधारी (इवेंट हेड), ईवादीप सक्सेना, हासमिक, सौरभ श्रीवास्तव, नूतन, बृजेश, निहारिका और हर्षिता का विशेष योगदान रहा। साथ ही 100 से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन और समन्वय के साथ पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में ज्योति कुमार सतीजा (आईजी, रेलवे सुरक्षा बल), शशिकिरण (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे), अंतरराष्ट्रीय एथलीट पंकज शर्मा और मोहिंदर डोरिया (पर्यटन सूचना अधिकारी) उपस्थित रहे। रन से पहले सभी के जुंबा डांस करके स्ट्रेचिंग की। एक और पांच किमी की दूरी में हुई रन के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।


