श्रीराम लला मंदिर की वर्षगांठ पर निकाली शोभायात्रा

भास्कर न्यूज | लातेहार अयोध्या में भगवान श्रीराम लला प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा अमवाटिकर स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो काली मंदिर तक पहुंची। काली मंदिर से पुनः मेन रोड होते हुए थाना चौक स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाएं कर रही थी। इस दौरान पूरा शहर राममय हो गया। हर ओर जय श्रीराम का जयघोष सुनायी दे रहा था। लोग अपने हाथों में श्रीराम व बजरंगी ध्वजा लिए थे। राम सीता की झांकी भी बनाई गई थी। शोभायात्रा से पहले अमवाटिकर मंदिर में शुक्रवार से ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद शनिवार को एक बजे से साढ़े तीन बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया। चार बजे से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *