पूर्व शिक्षा मंत्री ने केक काटकर शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया

लातेहार | पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने शनिवार को अपने आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान केक काटकर दिशोम गुरु के दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम में जेएमएम के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे। पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि शिबू सोरेन राज्य के महान आंदोलनकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जिस तरह के आंदोलन और लड़ाई लड़ी गई है, वह सराहनीय है। मौके पर अरुण कुमार दुबे, शमशुल होदा, विनोद उरांव, सुदामा प्रसाद, मोहन मुंडा, प्रभात कुमार, गोपाल सिंह, बसीर अंसारी, वासुदेव यादव, सुनील कुमार, बादल, गीता देवी, एहसान अंसारी, अशोक कुमार पांडेय, रिंकू कच्छप, मोहन भुईयां, शारू अंसारी, असद अंसारी, सुबोध अंसारी, राकेश उरांव, कौशल कुमार रवि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *