कामडारा| पिरामल फाउंडेशन टीम गुमला के द्वारा आज शनिवार को कामडारा प्रखंड में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्चों को फाइलेरिया और उसके रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।इस अभियान में बताया गया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसका एक बार हो जाने के बाद कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि, इस बीमारी को समय रहते रोका जा सकता है। टीम ने हाइड्रोसील जैसी फाइलेरिया से संबंधित बीमारियों पर भी चर्चा की और बताया कि इसका इलाज ऑपरेशन के माध्यम से संभव है।इस अभियान के तहत, प्रखंड मुख्यालय में शिक्षकों को ओरिएंट किया गया। जिसमें उन्हें फाइलेरिया उन्मूलन के महत्व और एमडीए चक्र के दौरान उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कामदारा में सभी बच्चियों और शिक्षकों को उन्मुखीकरण किया गया।


