जेके हेरिटेज का चल रहा निर्माण

गुमला| रीयल एस्टेट की जानी मानी कंपनी एक्सलसियोर नेस्टस ने नववर्ष और मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश व गुमला जिले के सभी निवासियों को शुभकामना के साथ ही गुमला में जेके हेरिटेज की सौगात दी है। कंपनी के सीईओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी पटना, कलकत्ता व रांची के अलावे गुमला में भी अपना विश्वास कायम रखेगी। कंपनी की ओर से दुंदरिया में निर्माण कार्य आरंभ है। कंपनी परियोजना के निर्माण में एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान प्राथमिकता के आधार पर रख रही है। वहीं दूसरी ओर निवेशकों के बजट को भी संतुलित रखती है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुषमा ने बताया कि अपने वादे के मुताबिक निर्धारित समय के अंदर परियोजनाओं को पूरा करने के कारण यह भरोसे का प्रतीक बन गई है। दुंदरिया में जेके हेरिटेज जो कि 36 डिसमिल में बन रही है। जिसमें से 40 प्रतिशत एरिया ग्रीन एरिया के लिए छोड़ा गया है। इसमें 32 फ्लैट दो बीएचके और तीन थ्री बीएचके के है। कंपनी अभी सभी फ्लैट के साथ एक पार्किंग व एक एलकाइन वाटर की मशीन फ्री में दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *