श्री गुरु हरिराय साहिब से नगर कीर्तन सजाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मजीठा रोड गोपाल नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब में से नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान जगदीश सिंह वडाला के निर्देशों पर लोग नगर कीर्तन में ट्रैक्टर ट्राली, कार और बाइकों समेत पैदल पहुंचे। पांच प्यारों की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले नगर कीर्तन के आगे गतका पार्टी वाले गतका के जौहर दिखा रही थी। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी साहिब की तरफ से नगर कीर्तन आरंभ की अरदास की गई। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जोगिंदर पाल ढीगरा ने मुख्य रूप से शामिल होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नगर कीर्तन घालामाला चौक, मजीठा रोड, कश्मीर एवेन्यू से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन के पीछे संगत वाहेगुरु नाम का सिमरन करते हुए चली। सुंदर फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे। जिस रास्ते नगर कीर्तन गुजरा वहां संगत ने फूलों की वर्षा की। संगत के लिए सारे रास्ते श्रद्धालु़ओं द्वारा खाने पीने की चीजों समेत गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस मौके पर इलाके के कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *