सारथी कला मंच की ओर से खेल प्रतियोगिता

भास्कर न्यूज | अमृतसर सारथी कला मंच की तरफ से कंपनी बाग में लोगों के बीच खेल प्रतियोगिता करवाई। खेल में विजय होने पर ईनाम के तौर पर कपड़े भेंट किए गए। कलाकारों और अधिकारियों के सहयोग से करवाए अनोखी खेल प्रतियोगिता में बच्चे, महिलाएं और पुरुष पहुंचे। इस मौके पर समाज सेवक सुमित चड्डा, डिंपल शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। मंच के संचालक चंचल ने बताया कि कड़ाके की पड़ रही ठंड में शहर के कई ऐसे लोग हैं जो सड़कों में रहते हैं। उन लोगों को यह कपड़े बांटने के लिए खेल प्रतियोगिता करवाई गई ताकि उन्हें गर्म कपड़े दिए जा सके। इस खेल प्रतियोगिता में कई खेल करवाए गए। इस मौके पर परमिंदर गोल्डी, तरुण चावला, दीपक शर्मा, विक्रम सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *