रेवेन्यू अफसरों का अध्यक्ष पर झूठे केस के विरोध में 14 से हड़ताल का ऐलान

भास्कर न्यूज | अमृतसर रेवेन्यू ऑफिसर्स यूनियन के अध्यक्ष सुखचरण सिंह चन्नी के खिलाफ वि​जिलेंस द्वारा झूठे रिश्वत मामले में जेल भेजने के बाद सरकार से निलंबन के बाद बहाल नहीं किए जाने पर 14 जनवरी से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार रेवेन्यू अफसरों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। बार-बार बातचीत के बाद सिर्फ आश्वासन ही ​मिलता रहा है, समाधान नहीं निकाला गया। फिलहाल रेवेन्यू अफसर हड़ताल पर गए तो फिर से रजिस्ट्री से जुड़े कामकाज ठप्प हो जाएंगे। चेतावनी जारी किया है कि यदि दो दिनों में फैसला नहीं लिया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *