भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना जंडियाला की पुलिस ने जमीन पर कब्जे के नियत से घर में दाखिल होकर युवक से मारपीट कर जख्मी करने के मामले में निहंग सिंहों सहित 32 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिनकी पहचान प्रीतइंदर सिंह निवासी जटेआना, दीप सिंह के रूप में हुई है, जबकि 30 अज्ञात निहंग शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में कश्मीर सिंह निवासी जोतीसर कॉलोनी सराए रोड ने बताया कि 2 दिसंबर की सुबह आरोपियों ने घर में दाखिल होकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


