घर से गहने, नकदी चोरी करने वाले 2 काबू

अमृतसर | थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने बंद घर से सोने के गहने और 48 हजार रुपए चोरी करने के मामले में 2 अरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरीजन कॉलोनी के रहने वाले विक्रम सिंह उर्फ विक्की और कमल किशोर निवासी गांव सरना बाठ साहिब पठानकोट के रूप में हुई है। आरोपियों से सोने के गहने और कैश को रिकवर कर लिया है। एसीपी साउथ प्रवेश चौपड़ा ने बताया कि 10 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में दलीप कुमार निवासी हरिजन कॉलोनी ने बताया कि 4 जनवरी दोपहर 12 बजे अपने परिवार के साथ अपने घर को ताला लगाकर जम्मू कश्मीर गया था। जब 7 जनवरी को वापस घर आया तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर से चोर सोने के गहने और कैश चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एसएचओ नीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच करते हुए आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *