भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने कांग्रेस सरपंच पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को 24 घंटे के भीतर काबू किया है। घटना 8 जनवरी को हुई, जब आरोपी रविंदर सिंह ने आपसी विवाद के बाद सरपंच सविंदर सिंह की गाड़ी पर गोली चला दी थी। एसएचओ खुशबू शर्मा ने बताया कि टीम का गठन कर तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना पर आरोपी रविंदर सिंह निवासी चाटीविंड को काबू किया है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया रिवॉल्वर और एक खाली कारतूस बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामला दर्ज है । शिकायत सरपंच सविंदर सिंह ने बताया कि 8 जनवरी को डिपो होल्डर करतार सिंह ने फोन करके सुबह साढ़े 9 बजे उसे गेंहू बांटने समय फोटो करवाने के लिए डिपो पर बुलाया था, जो वह वहां पहुंचे तो आरोपी रविंदर सिंह ने आते ही उसे थप्पड़ मार दिया था । इस दौरान आरोपी ने रिवाल्वर से एक गोली चलाई। गोली बंपर में जा लगी। उसके अपनी कार भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि उसके पार्टी वर्कर के साथ आरोपी का पहले झगड़ा हुआ था। जो वर्कर नरिंदर सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।


