अमृतसर| अयोध्या राम मंदिर का एक साल पूरा हो गया। जिसको लेकर श्री मुक्ति नारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी ग्रीन फील्ड के सेवा दल विंग ने चाय और ब्रेड-पकौड़े का लंगर लगाया। श्रीराम जी और श्रीमन् नारायण जी केउद्धघोषों से सारा वातावरण राममयहो गया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट रवि शर्मा, रूपेश गोयनका मुख्य रूप से शामिल हुए। सुबह से बाद दोपहर तक चले लंगर को आने-जाने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को बांटा गया। लंगर शुरू करने से पहले पुजारियों की तरफ से भगवान को भोग लगाया। इस मौके पर आशु अग्रवाल, सुदेश कुमार, नरिंदर शर्मा, राजेश शर्मा, कौशल, संजय, रामजी दास, विशाल, विष्णु, आर्यमन, राहुल जोशी, कृष्णम,अंश, राहुल शर्मा, लक्ष्य , चेतन बांसल, पंकज बजाज, तीक्षण, रजत शर्मा आदि मौजूद थे।


