बस में एकजुटता:स्कॉट कर बसों में लाए गए आप के पार्षद विपक्षी नेताओं के फोन रखवाए, नोकझोंक

भास्कर न्यूज | जालंधर शपथ ग्रहण समारोह में आप नेताओं को छोड़कर किसी को भी अंदर फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। इस बात को लेकर बार-बार बहस और टकराव की स्थिति पेश आई। कांग्रेस विधायक परगट सिंह और विधायक सुखविंदर कोटली को शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले मोबाइल फोन बाहर रखने के लिए कहा गया। इसी दौरान एक तरफ कांग्रेस दल ने सत्तापक्ष के विरोध में मुर्दाबाद के नारे लगाए और दूसरी तरफ आप समर्थकों तथा कौंसलरों ने अपने दल के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के सचिव रमित दत्ता को पुलिस ने रेड क्रॉस भवन के अंदर जाने से रोका गया। कांग्रेस विधायक बावा हैनरी व पुलिस अफसर के बीच नोकझोंक हुई। विधायक गेट बंद करने से नाराज थे। मेयर चुने जाने के दौरान बधाई देने के लिए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत, शहर और देहात के सभी विधायकों सहित कई आप के वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। जब सभी पार्षद शपथ लेने के बाद लौटने लगे तो कांग्रेस के नॉर्थ हलके से विधायक बावा हैनरी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तभी पुलिस ने साइड होने को कह दिया। इस पर विधायक बावा हैनरी और पुलिस अधिकारियों के बीच मामूली बहस भी हो गई थी। जालंधर नगर निगम में पार्षदों के वोटिंग के दौरान किसी भी मीडियाकर्मी और अन्य किसी भी प्रकार के आउटसाइडर को अंदर आने की अनुमति तक नहीं थी। साथ ही पार्षदों के करीबियों तक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस विधायक बावा बोले- आप ने महिलाओं को दरकिनार किया कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने सबसे पहले सभी पार्षदों को बधाई दी और कहा कि आज दुर्भाग्य की बात है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कहने वाली पार्टी ने आज एक भी बड़ा औहदा किसी भी महिला पार्षद को नहीं दिया है। ये शहर के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है। यह आप की सोच इससे दर्शाती है। शहर में 50 प्रतिशत पार्षद महिलाएं चुनी गई हैं। मगर फिर भी आप ने किसी महिला को मौका देना सही नहीं समझा। आप के पंजाब प्रधान अरोड़ा बोले- हमारी सरकार से लोग प्रसन्न आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा- विपक्ष जो मर्जी आरोप लगाए, मगर हमारी माताएं और बहनों ने हमें जिताया है। उन्होंने हम पर यकीन जताया है। जिसके चलते आज हम यहां पहुंचे हैं। मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में सत्तापक्ष के कौंसलरों को कड़ी सुरक्षा घेरे में बस से लाया गया । कांग्रेस कौंसलर बलराज ठाकुर, बंटी नीलकंठ, पवन कुमार और पार्षद पति गुल्लू (दाएं) विधायक परगट सिंह और सुखविंदर कोटली से फोन बाहर रखवा लिए गए। वहीं पार्षदों को बस में रेड क्रॉस भवन लेकर पहुंचने पर अरोड़ा ने कहा- सभी पार्षद हमारे साथ हैं। हम अपने पार्षदों को जैसे मर्जी लेकर आएं ये हमारी मर्जी है। वहीं, डिप्टी मेयर बने मलकीत सिंह ने कहा- पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं दिल से निभाऊंगा। जो जो काम शहर के पेंडिंग पड़े हैं। उन्हें जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा। साथ ही शहर वासियों को कोई परेशानी न आए, इसकी भी पूरी कोशिश की जाएगी। पार्षदों के जालंधर डिवीजनल कमिश्नर ने दिलवाई शपथ… जालंधर में डिवीजनल कमिश्नर का पद खाली थी। एक अन्य आईएएस अधिकारी के पास जालंधर का चार्ज था। शुक्रवार को सीनियर आईएएस अधिकारी अरुण सेखरी को जालंधर डिवीजनल कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया गया। शनिवार को वह जालंधर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ पार्षदों को शपथ दिलवाने के लिए पहुंचे। जालंधर के रेडक्रॉस भवन में ये सारा कार्यक्रम हो रहा है। कुछ ही देर में सीनियर डिप्टी मेयर एक प्रेसवार्ता कर सारे फैसलों के बारे में जानकारी साझा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *