विधायक गोगी को विदाई, हर दिल में शोक की लहर, सीएम की मां भी पहुंचीं

भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष और वेस्ट विधानसभा से विधायक गुरप्रीत गोगी को सिविल लाइंस स्थित श्मशानघाट में दोपहर 3:30 बजे अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। कारोबारियों ने शोक में घुमारमंडी में दोपहर तक बाजार बंद रखा। वहीं, लोहड़ी के कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग समेत राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों ने विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। सीएम मान ने विधायक गोगी के निधन को एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति बताया। इस दौरान विधायक गोगी के निधन पर सीएम मान की मां के आंसू भी छलक गए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार में पहंुचे मुख्यमंत्री मान ने एक शोक संदेश में विधायक गोगी को एक मेहनती, समर्पित और समर्पित सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि विधायक गोगी का निधन बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के प्रतिबद्ध सिपाही थे। सीएम भगवंत मान ने गोगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। कांग्रेस सांसद अमरेंद्र सिंह राजा, जिला प्रधान संजय तलवार, पूर्व मंत्री भारतभूषण आशु ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। भाजपा प्रवक्ता परमिंदर मेहता ने लुधियाना दूसरों को हिम्मत देने वाला खुद मौत के सामने हार गया। गोगी ने विधायक बनने के बाद भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी वह पार्टी बजी से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करते रहे। इस दौरान आप प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंद, शिअद नेता विक्रम मजीठिया, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदनलाल बग्गा, विधायक राजिंदर छीना, विधायक दलजीत भोला, विधायक कुलवंत सिद्धू आदि ने शोक जताया। विधायक गोगी की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो उनकी सामाजिक और राजनीतिक पहचान को दर्शाता है। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें उनके समर्थक, परिवारजन, राजनैतिक पार्टी के लोग और स्थानीय लोग शामिल थे। गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान पुलिस ने सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। यह सम्मान उनके जनसेवा के कार्यों और समाज में उनके योगदान को लेकर दिया गया। शोक के माहौल में हर आंख नम थी और लोगों ने फूल चढ़ाकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *