झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र के खोद किशनपुरिया गांव में फेड़ा के बालाजी में एक शाम सांवरिया सेठ के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में गायक गोकुल शर्मा ने 4 घंटे भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भजन गायक गोकुल शर्मा ने 4 घंटे तक सांवरिया सेठ के भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिन पर हजारों श्रद्धालु आस्था से अपने दोनों हाथ उठाए सांवरिया सेठ के भजनों पर जमकर थिरके। इस मौके पर फेड़ा के बालाजी मंदिर को आकर्षक फूलों और लाइटिंग से सजाया गया। बीच-बीच में गायक कलाकार और श्रद्धालुओं पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। गणेश वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। जिसके बाद खजुरिया श्याम, कोटड़ी श्याम पर आधारित भजन सुनाए। इसके बाद सांवरिया सेठ के कई भजन एक के बाद एक प्रस्तुत किए। भजनों में म्हारा बैंक मैनेजर म्हारो श्याम मंडफिया वालो. मंडफिया में बिराजा सांवरिया श्याम, म्हारा सांवरिया थारे लूणीयों लायो, म्हारी गाड़ी रो चालक श्रीसांवरिया सेठ सहित कई भजन प्रस्तुत किए। समिति के सदस्य सोदान गुर्जर ने बताया कि मुख्य अतिथि डग विधायक कालूराम मेघवाल, अध्यक्षता पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने की। इस मौके पर भवानमंडी पंचायत समिति प्रधान सुल्तान सिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा नेता श्याम पाटीदार, सियाराम अग्रवाल, सौरभ शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत पांडे, भवानीमंडी थानाधिकारी रमेशचंद मीणा, मीत सकलेचा आदि मौजूद रहे।


