युवा दिवस आज:उदयपुर के 25 युवाओं का रेस्क्यू दल प्रयागराज रवाना, महाकुंभ में आपदा की स्थिति में करेंगे मदद

रविवार को युवा दिवस है। लेकसिटी के 25 युवाओं का दल प्रयागराज के महाकुंभ में आपातकालीन स्थितियों में लोगों का साथ देगा। 25 युवाओं का यह दल हिंदुस्तान स्काउट-गाइड की पैरामेडिकल टीम और स्वयंसेवकों के साथ 15 फ्लोटिंग रेस्क्यू बोट लेकर शुक्रवार को रवाना हुआ। उदयपुर से अगले 4-5 दिन में एक और टीम भेजी जाएगी। दोनों दलों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। महाकुंभ मेला 13 जनवरी से 28 फरवरी तक लगेगा। उदयपुर से गया यह दल उत्तर प्रदेश सरकार और आपदा राहत विभाग की टीमों के साथ मिलकर एक माह काम करेगा। चिकित्सा इकाई भी स्थापित की जाएगी फाउंडेशन की निदेशक मधु जैन ने बताया कि प्रयागराज में संगम के किनारे चिकित्सा इकाई भी स्थापित की जाएगी। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। किसी श्रद्धालु की स्थिति गंभीर हुई तो नजदीकी अस्पताल में रैफर करेंगे। इस काम में राजस्थान के 50 रेंजर्स और रोवर्स (हिंदुस्तान स्काउट गाइड) की मदद ली जाएगी। नावों में हर समय रहेंगे जीवन रक्षक उपकरण हर नाव पर प्रशिक्षित युवा, स्काउट और स्वयंसेवक अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। नावों में लाइफ जैकेट, रस्सियां, ऑक्सीजन पंप-नली, टार्च सहित अन्य जीवनरक्षक उपकरण हर समय रहेंगे। इस दल को मुंबई के इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस लिमिटेड फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया है, साथ ही नावें भी उपलब्ध कराई गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *